गर्मियों में पाचन दुरुस्त रखने और रिफ्रेश रहने के लिए रोज पिएं सत्तू का शरबत

गर्मियों में पाचन दुरुस्त रखने और रिफ्रेश रहने के लिए रोज पिएं सत्तू का शरबत

सेहतराग टीम

गर्मी का मौसम आ गया है। एक तरफ जहां लोग पसीने से परेशान रहेंगे वहीं दूसरी तरफ कई तरह की बीमारियां भी लोगों को होने शुरू हो जाएंगी। ऐसी स्थिति में जितना हो सके अपने खान-पान को सही रखें और अपनी सेहत पर ध्यान दें। कई लोगों को भिन्न-भिन्न चीजें खानें और पीने का मन करता है। ऐसे में ऐसी ही चीजों का सेवन करें जिससे गर्मी से राहत मिले और ठंडक आ एहसास हो। हालांकि कुछ ड्रिंक्स ऐसे होते हैं जिन्हें पीने के बाद तो तुरंत आपको अच्छा फील होता है लेकिन फिर कुछ देर बाद ये आपको तरोताजा नहीं रखते। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी देशी ड्रिंक के बारे में बताएंगे जो आपको काफी देर तक एनर्जी से भरपूर रखेगी। साथ ही इसे पीने से आपको गर्मियों में कई फायदे भी होंगे। जानें वो ड्रिंक क्या है और इससे सेहत को क्या लाभ होते हैं।

पढ़ें-  फिट और स्लिम बॉडी पाने के लिए करते हैं डाइटिंग तो जान लीजिए इसके साइड-इफेक्ट

सत्तू का शरबत

गर्मियों में डाइट में सत्तू का शरबत जरूर शामिल करना चाहिए। ये एक तो आपको ठंडक का एहसास देगी। इसके साथ ही इस मौसम में होने वाली कई बीमारियों से भी बचाने का काम करेगी। आइए जानते हैं इसके अन्य फायदें-

सत्तू का शरबत पीने के अन्य फायदे

मोटापा भी करें दूर

बढ़े हुए वजन को कंट्रोल करने का भी काम सत्तू का शरबत करता है। सत्तू में फाइबर होने की वजह से इसका शरबत पीने से लंबे वक्त तक भूख नहीं लगती है। भूख कम लगने की वजह से शरीर में मौजूद चर्बी घटने लगती है।

गर्मियों में एनर्जी लेवल को करे बूस्ट 

गर्मियों में चिलचिलाती धूप में दो चार कदम चलने के बाद ही ऐसा लगने लगता है कि शरीर की सारी एनर्जी चली गई है। ऐसे में अगर आप सत्तू के शरबत का सेवन करेंगे तो ये आपके दिनभर चुस्ती से भरपूर रखेगा। इसमें मैग्नीशियम और फॉस्फोरस होता है जो शरीर को इंस्टेंट ऊर्जा देता है।

शरीर को रखता है ठंडा

गर्मियों में शरीर को ठंडक का एहसास देने का काम भी सत्तू का शरबत करता है। सत्तू की तासीर ठंडी होती है। इसी वजह से ये गर्मियों में इसका सेवन करने से लू और डिहाइड्रेशन की समस्या नहीं होने पाती।

पाचन रखता है दुरुस्त

गर्मियों में कई लोगों को गरिष्ठ खाना खाने की वजह से डाइजेशन की समस्या हो जाती है। ऐसे में सत्तू का शरबत आपकी इस समस्या में राहत देगा। सत्तू में प्रचुर मात्रा में फाइबर होता है जो आंतों को साफ रखने में मदद करता है। जिससे पाचन दुरुस्त रहता है।

सत्तू का शरबत बनाने के लिए जरूरी चीजें

  • एक चौथाई कप चना सत्तू
  • एक गिलास ठंडा पानी
  • नींबू का रस
  • 4-5 फ्रेश पुदीना की पत्तियां
  • जीरा पाउडर
  • चाट मसाला
  • चम्मच सेंधा नमक

सत्तू का शरबत बनाने की विधि- सबसे पहले नींबू का रस, एक चौथाई जलजीरा पाउडर, एक चौथाई चाट मसाला, चुटकी भर जीरा पाउडर और स्वादानुसार नमक लें। अब इसे एक गिलास पानी में डालकर अच्छे से मिला लें। अब इसके ऊपर 4-5 फ्रेश पुदीना की पत्तियां डाल दें। आपका सत्तू का शरबत पीने के लिए एकदम तैयार है।

इसे भी पढ़ें-

रनिंग के बाद ये छोटी-छोटी गलतियां आप तो नहीं करते? इनसे आपको नुकसान होता है

 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।